Ranchi: अब झारखंड में सदर अस्पताल में इंटरर्नशिप कर रहे विदेशी छात्रों को भी स्टाइपेंड मिलेगा. पहले चिकित्सा महाविद्यालयों में इंटर्नशिप करने वाले विदेशी छात्रों को ही स्टाइपेंड मिलता था. कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई. चाईबासा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत प्रसाद को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई. डॉ शशिकांत प्रसाद 2015 से ही गायब चल रहे थे. झारखंज योजना सेवा नियमावली 2026 के गठन की स्वीकृति दी गई. कैग की रिर्पोट विधानसभा के अगामी सत्र में सदन में रखने की स्वीकृति दी गई.कार्मिक विभाग के अखिलेश कुमार को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने की स्वीकृति दी गई.वाणिज्य कर विभाग के स्वर्गीय जयदेव सदा की सेवा संपुष्ट करते हुए एसीपी और एमएसीपी का लाभ देने की स्वीकृति दी गई.
कैबिनेट के अन्य फैसले
• तत्कालीन खान पर्षद हजारीबाग के सेवानिवृत कर्मियों के पेंशन राशि आबंटित करने की स्वीकृति
• सरायकेला में 0.18 एकड़ झारखंड सरकार की भूमि को उद्योग के लिए मेसर्स रिडकार्ड को 30 साल के लिए सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति
• साबेहगंज में पालाडीह-भोगनाडीह 3.25 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 88 करोड़ 84 लाख की स्वीकृति
• गोविंदपुर- साहेबगंज सड़क में 51.93 किलोमीटर के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 221 करोड़ 41 लाऱखऱ 21 हजार रुपए की स्वीकृति
• रांची में बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर भाया चांदनी चौक सड़क 2.69 किलोमीटर के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 36 करोड़ 30 लाख रुपए की स्वीकृती
• झारखंड राज्य निजि विश्वविद्यालय अधिनियम 2024 के तहत चंदनक्यारी(बोकारो) में पेबया ऋषिकेश विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान करने की स्वीकृति
• सिमरिया-टंडवा रोड में राइडिंग क्वालिटी में सुधार के लिए 33 करोड़ 76 लाख की स्वीकृति
• कार्मिक के संकल्प संख्या 3286 में संशोधन की स्वीकृति
• पाकुड़ खारूटोला लिंक पथ को पथ विभाग में हस्तांतरण करते हुए इसके निर्माण के लिए 128 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति



