ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, 24 कैन बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

Koderma: रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान 24 कैन विदेशी बीयर के साथ...

कोडरमा स्टेशन पर 24 कैन बीयर के साथ गिरफ्तार युवक
कोडरमा स्टेशन पर 24 कैन बीयर के साथ गिरफ्तार युवक

Koderma: रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान 24 कैन विदेशी बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार में शराब की तस्करी कर मुनाफा कमाने की फिराक में था. आज दोपहर में उप निरीक्षक सुशील कुमार, आरक्षी जितेंद्र कुमार और आरक्षी राम बाबू यादव की टीम कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रही थी. चेकिंग के दौरान कलका इंड यात्री शेड के पास एक व्यक्ति स्काई ब्लू रंग के ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में खड़ा मिला.

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपांशु कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता दिलीप कुमार, निवासी टिलहा महावीर स्थान, थाना सिविल लाइन, जिला गयाजी, बिहार बताया. जब ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 12 अदद Carlsberg Premium Elephant Strong Beer और 12 अदद Budweiser Magnum Premium Beer के कैन मिले. प्रत्येक कैन 500 ML का था और कीमत 170 रुपये अंकित थी. पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह बेरोजगार है और बिहार में शराबबंदी के कारण इन कैन को अधिक कीमत पर बेचकर आमदनी करता है. बीयर से संबंधित कोई वैध कागजात वह नहीं दिखा सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया.

ALSO READ: पाकुड़: पुलिस टीम पर पथराव कर हिरासत से आरोपी को छुड़ाया, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार 

RPF ने बीयर जब्त कर आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंपा

मौके पर ही उप निरीक्षक सुशील कुमार ने गवाहों के समक्ष समय 14:30 बजे सभी 24 बीयर कैन जब्त कर जप्ती सूची बनाई. आरोपी को गिरफ्तार कर RPF पोस्ट कोडरमा लाया गया. जब्त बीयर की कुल मात्रा 12000 ML और कीमत 4080 रुपये आंकी गई. RPF ने जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी दीपांशु कुमार को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग कोडरमा को सौंप दिया है. अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन सतर्क” के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ और तस्करी पर रोक के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *