Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, गणना प्रपत्र वितरण कार्य का DC ने किया निरीक्षण

Saraikela: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का DC ने किया निरीक्षण. मतदान केंद्रों पर गणना...

सरायकेला
DC ने किया निरीक्षण.

Saraikela: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का DC ने किया निरीक्षण. मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश.

BLO को दिए गए कई दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, अभिलेख संधारण, दस्तावेजों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य निष्पादन की गुणवत्ता का आकलन किया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. DC ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाना है. इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र का शत-प्रतिशत वितरण, समयबद्ध संग्रहण, मतदाता विवरण का शत-प्रतिशत सत्यापन तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.

कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे- DC

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी पात्र मतदाता की उपेक्षा न हो तथा कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. प्रत्येक परिवार तक पहुँच बनाते हुए सभी पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाया जाए तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम बिना वैधानिक कारण के मतदाता सूची से न हटे तथा पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित की जाए.

ALSO READ: हजारीबाग : अंचल से चोरी हो गया पंजी-2 का रजिस्टर, कटकमदाग जनता दरबार में फूटा रैयत का गुस्सा, 5 साल से भटक रहा पीड़ित

निर्धारित समय-सीमा के भीतर SIR के कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि SIR निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है तथा इसकी सफलता सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता, सतत निगरानी एवं बेहतर समन्वय पर निर्भर है. उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करते हुए अभियान की दैनिक समीक्षा करने, क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *