Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ पुलिस का बड़ा खुलासा, बंद घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बंद घरों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए...

पाकुड़ में चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़ में चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बंद घरों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप, एक Yamaha मोटरसाइकिल, कांसे के बर्तन, पुराने नोट व सिक्के सहित चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार 6 जून, 27 जून और 28/29 जून 2026 को नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था. मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष SIT का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पश्चिम बंगाल से आकर करते थे रेकी, रात में देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. SP अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि सभी आरोपी पहले बाइक से रेकी करते थे और बंद घरों की पहचान कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. गिरफ्तार सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.

ALSO READ: रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: मुख्य आरोपी सैफ अंसारी इलाज के बाद जेल भेजा गया, अब NIA की रिमांड की तैयारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *