Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: रेलवे ब्लॉक के कारण 4 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन का स्टेटस

Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में वारिया–दुर्गापुर रेलखंड पर आवश्यक पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग नवीकरण प्रणाली (PQRS) का कार्य किए जाने...

Jamtara
चार मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

 Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में वारिया–दुर्गापुर रेलखंड पर आवश्यक पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग नवीकरण प्रणाली (PQRS) का कार्य किए जाने के कारण 4 जुलाई को 3.5 घंटे का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते चार मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक रेल पटरियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे प्रशासन के अनुसार ब्लॉक के कारण चार मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.  इनमें 63522 आसनसोल–बर्द्धमान , 63515 बर्द्धमान–आसनसोल , 63524 आसनसोल–बर्द्धमान  और  63517 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू  ट्रेन शामिल हैं.

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं. रेलवे ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुगम रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है.

ALSO READ : जामताड़ा: साइकिल वितरण योजना को हरी झंडी, 12,083 छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *