Click Here
Click Here
Click Here

गुमला के आम्रपाली आम ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, दुबई को एक मीट्रिक टन आम का निर्यात

Gumla: जिला प्रशासन और पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), गुमला के संयुक्त तत्वावधान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वैधानिक...

गुमला से दुबई रवाना हुई आम्रपाली आम की खेप
गुमला से दुबई रवाना हुई आम्रपाली आम की खेप

Gumla: जिला प्रशासन और पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), गुमला के संयुक्त तत्वावधान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वैधानिक निकाय APEDA के सहयोग से जिले के कृषक उत्पादक संगठनों (FPO) द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्ता के एक मीट्रिक टन आम्रपाली आम के संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) को निर्यात का शुभारंभ किया गया. समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, उपविकास आयुक्त अनिमेष रंजन और भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजीव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर आम की खेप को रवाना किया.

दो FPO की पहल से दुबई पहुंचा गुमला का आम्रपाली आम

निर्यात की इस पहल में जिले के दो कृषक उत्पादक संगठन–गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इन दोनों FPO द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम का निर्यात Fair Export (India) Pvt. Ltd. के माध्यम से दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के लिए किया गया. उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने दोनों प्रोड्यूसर कंपनियों से जुड़ी जनजातीय महिला कृषकों द्वारा मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना जिले के किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

ALSO READ: जामताड़ा: रेलवे ब्लॉक के कारण 4 मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन का स्टेटस

उन्होंने किसानों और FPO को APEDA की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. उल्लेखनीय है कि गुमला FPO द्वारा प्रसिद्ध रिटेल फ्रेंचाइजी APNA MART के साथ आम्रपाली आम की बिक्री हेतु एकरारनामा किए जाने के बाद अब इस उत्पाद का अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गया है. यह पहल स्थानीय कृषकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और कृषि आधारित आजीविका को नई दिशा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. कार्यक्रम में APEDA की सहायक महाप्रबंधक अंजलि नेहा लकड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका, JSLPS के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी, संबंधित FPO के प्रतिनिधि तथा सदस्य उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *