Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के बाघीटांड़ स्थित काली मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने शादी रचा ली. हजारीबाग के बरकट्ठा निवासी प्रियांशी कुमारी पिता तापेश्वर साव और पांडेयडीह थाना कोडरमा निवासी राजेश कुमार पिता महेन्द्र साव पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे.
युवती की परिजन युवक के पहुंचे घर
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रियांशी स्वयं राजेश के पास पहुंची जिसके बाद दोनों ने बाघीटांड़ काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. हालांकि युवती अपने निर्णय पर कायम रही. इसके बाद परिजन कोडरमा थाना पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोडरमा थाना में इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था.
ALSO READ: 13 साल पुराने जमीन अधिग्रहण मामले में HC सख्त, DLAO से कहा- अविलंब मुआवजा दें, नहीं तो दर्ज होगी FIR



