Click Here
Click Here
Click Here

खूंटपानी में सांसद कालीचरण मुंडा का दौरा, जनसमस्याएं सुनीं और विकास पर जताई नाराजगी 

Chaibasa: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों...

CHAIBASA
MP Kalicharan Munda visits Khuntpani

Chaibasa: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने लोहरदा, बड़ा गुंटिया, उलीराजाबासा, मटकोबेड़ा, रूईडीह, बड़ाचिरू, केयाडचालोम, भोया तथा दोपाई पंचायतों के कई गांवों का भ्रमण किया.

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद के सामने सड़क निर्माण, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, सिंचाई व्यवस्था और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं. सांसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया.

विकास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

सांसद कालीचरण मुंडा ने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक कार्यशैली पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता का अधिकार हैं और इनके समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

दौरे के क्रम में सांसद चुरगुई में लिटिल स्टार क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: रामगढ़ पुलिस की पहल: अपराधियों की डिजिटल निगरानी के लिए पोर्टल लॉन्च, 36 सदस्यीय क्राइम प्रिवेंटिंग एंड डिटेक्टिंग विंग का गठन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *