Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: सेंट एंथोनी विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया निर्वाण दिवस, स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Jamtara: नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय में शनिवार को स्वामी विवेकानन्द का निर्वाण दिवस श्रद्धा, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया...

जामताड़ा
सेंट एंथोनी विद्यालय

Jamtara: नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय में शनिवार को स्वामी विवेकानन्द का निर्वाण दिवस श्रद्धा, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित की गई.

स्वामी विवेकानन्द आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सर्वोच्च स्रोत-डॉ. दुर्गा दास भंडारी

विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन-दर्शन, राष्ट्रवादी विचारों और आध्यात्मिक चेतना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सर्वोच्च स्रोत है. उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

‘मानव सेवा का उदाहरण हैं स्वामी विवेकानन्द’

विद्यालय के निदेशक ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है. बदलते समय में भी उनके विचार पूरी तरह प्रासंगिक हैं और युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, आध्यात्मिक चिंतन और युवा शक्ति के प्रति उनके दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए.  इस अवसर पर विजन-ई की सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल, उप-प्राचार्य उत्पल मंडल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.
ALSO READ: गिरिडीह: ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ लक्ष्य के साथ सुदूर गांव पहुंचे उपायुक्त, SIR-2026 अभियान का किया निरीक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *