Koderma: लगातार हो रही बारिश और मानसून को देखते हुए कोडरमा SP कुमार शिवाशीष ने आज सभी थाना, ओपी और विशेष इकाइयों के पुलिसकर्मियों के बीच बरसाती का वितरण किया. इस वितरण का उद्देश्य है कि वर्षा के दौरान भी पुलिसकर्मी बिना किसी असुविधा के अपनी ड्यूटी कर सकें.
‘हमारे जवान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है’- SP कुमार शिवाशीष
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक(SP) कोडरमा ने कहा कि पुलिसकर्मी हर मौसम में आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. ऐसे में उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बरसाती वितरण का उद्देश्य यही है कि लगातार बारिश में भी हमारे जवान सुरक्षित, स्वस्थ रहते हुए बिना रुकावट के ड्यूटी का निर्वहन कर सकें. पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि बरसात में ड्यूटी के दौरान अब उन्हें काफी सहूलियत होगी.

ALSO READ: पलामू: नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी मोहम्मदगंज पुलिस
इन इकाइयों को मिला बरसाती
तिलैया पैंथर, कोडरमा पैंथर, डोमचांच पैंथर, यातायात कोडरमा, यातायात तिलैया, क्यूआरटी, पीसीआर के साथ-साथ तिलैया थाना, कोडरमा थाना, चंदवारा थाना, डोमचांच थाना, नवलशाही थाना, मरकच्चो थाना, जयनगर थाना, ढाब थाना, सतगांवा थाना और तिलैया डैम ओपी के सभी जवानों को रेनकोट उपलब्ध कराया गया.


