Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: SIR- 2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र वितरण में तेजी

Bokaro: बोकारो जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरण का कार्य लगातार जारी है....

SIR

Bokaro: बोकारो जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरण का कार्य लगातार जारी है. 3 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक जिले में कुल 5,97,439 मतदाताओं में से 1,03,332 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. यह कुल लक्ष्य का 17.30 प्रतिशत है, जबकि 4,94,107 (82.70 प्रतिशत) प्रपत्रों का वितरण शेष है.

किसी भी बूथ पर वितरण कार्य शून्य नहीं

अभियान के तहत अब तक 2,276 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वोलेंटियर्स घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य कर रहे हैं. प्रखंडवार प्रगति के अनुसार जारीडीह प्रखंड में 99,610 मतदाताओं में से 24,252 (24.35%), चास प्रखंड में 1,49,483 मतदाताओं में से 38,468 (25.73%), बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में 1,84,039 मतदाताओं में से 15,142 (8.23%) तथा चास नगर निगम क्षेत्र में 1,64,307 मतदाताओं में से 25,470 (15.50%) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. जिले के सभी बूथों पर शून्य वितरण (Zero EF Distribution) की स्थिति समाप्त हो चुकी है. किसी भी बूथ पर वितरण कार्य शून्य नहीं है.

विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके

बोकारो विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा ने अपने क्षेत्र के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, वोलेंटियर्स एवं संबंधित पदाधिकारियों को अभियान में और अधिक गति लाते हुए समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

AlsoRead:उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला: दो आरोपियों के बेल पर 8 जुलाई को ऑर एक के बेल पर 14 जुलाई को होगी सुनवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *