ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात डिप्टी डायरेक्टर और तीन असिस्टेंट डायरेक्टर किए गए नियुक्त

Ranchi: केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) में 10 नए अधिकारियों की नियुक्ति की...

Major administrative reshuffle in ED: Seven deputy directors and three assistant directors appointed

Ranchi: केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) में 10 नए अधिकारियों की नियुक्ति की है. इसके तहत विभिन्न वित्तीय व प्रशासनिक सेवाओं के सात डिप्टी डायरेक्टर और तीन असिस्टेंट डायरेक्टर को प्रतिनियुक्ति के आधार पर ईडी में तैनात किया गया है. इन सभी अधिकारियों का कार्यकाल संयुक्त रूप से तीन वर्ष का होगा. इस संबंध में जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, नियुक्त किए गए अधिकारियों में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) के वरिष्ठ नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: कोनार डैम की खूबसूरती पर असामाजिक तत्वों की नजर, तिरंगा थीम लाइटें क्षतिग्रस्त, DVC ने जताई चिंता

नियुक्त किए गए अधिकारियों की पूरी सूची

डिप्टी डायरेक्टर इन सात अधिकारियों को उप निदेशक के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

– आशीष कुमार
– वेंकटेश एम
– रोहित कुमार
– चंद्रकांत रेड्डी मल्लू
– अक्षय काबरा
– सिद्धार्थ गुप्ता
– टी चित्रा

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप इन तीन अधिकारियों नियुक्त किया गया है:

– श्रवण कुमार रेड्डी वी
– गोपाल कुमार झा
– नितिन वर्मा

यह भी पढ़ें: कोडरमा: “कोरोना खत्म, कोरोना टैक्स नहीं गया”- सईद नसीम ने 110 रु अतिरिक्त किराया हटाने की मांग की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *