Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: कोनार डैम की खूबसूरती पर असामाजिक तत्वों की नजर, तिरंगा थीम लाइटें क्षतिग्रस्त, DVC ने जताई चिंता

Hazaribagh: कोनार डैम क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित और आकर्षक बनाने की दिशा में दामोदर वैली कॉरपोरेशन द्वारा किए जा...

Hazaribagh: Anti-social elements eye the beauty of Konar Dam, tricolor theme lights damaged, DVC expressed concern

Hazaribagh: कोनार डैम क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित और आकर्षक बनाने की दिशा में दामोदर वैली कॉरपोरेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को असामाजिक तत्वों ने झटका दिया है. डैम मार्ग पर हाल ही में लगाई गई तिरंगा थीम आधारित सजावटी लाइटों को अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद डीवीसी प्रबंधन ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है.

यह भी पढ़ें: रांची में बनेगा 20 KM का ग्रीन अर्बन कॉरिडोर, अतिक्रमण हटाकर संवारा जाएगा प्रमुख मार्ग

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई थीं आकर्षक लाइटें

जानकारी के अनुसार, डीवीसी ने कोनार डैम क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर बेहतर पहचान दिलाने और आगंतुकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से डैम मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों के साथ तिरंगा थीम की आकर्षक सजावटी लाइटें लगाई थीं. इन लाइटों से पूरे मार्ग की सुंदरता में चार चांद लग गए थे और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी इसकी सराहना हो रही थी.

तार काटकर पहुंचाया नुकसान

इसी बीच अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लाइटों के तार काट दिए तथा कई उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति की क्षति हुई है, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की पहल को भी आघात पहुंचा है.

डीवीसी ने जताया दुख, लोगों से की अपील

घटना पर डीवीसी कोनार परियोजना के परियोजना प्रधान राणा रणजीत ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कोनार क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना समाज के हित में नहीं है और इस तरह की घटनाएं विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं. उन्होंने क्षेत्रवासियों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल डीवीसी प्रबंधन या संबंधित प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: चतरा में युवक ने जिंदा चबाए दो जहरीले सांप, हैरान कर देगा मामला, कहा- ‘लोगों का डर भगाने के लिए खाया सांप’

सुरक्षित रहे सार्वजनिक संपत्ति, तभी आगे बढ़ेगा पर्यटन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोनार डैम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है. ऐसे में यहां की सुंदरता बढ़ाने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाना पूरे क्षेत्र के हितों के खिलाफ है. लोगों ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *