Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में बारिश का अलर्ट: 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मॉनसून अब भी कमजोर

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से पूर्वी भारत...

Monsoon active in Jharkhand: Heavy rain and strong winds alert, right time for farmers to start farming

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इसका सबसे अधिक असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है, जबकि झारखंड में भी अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

5 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार (5 जुलाई) को राज्य के खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं राज्य के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

6 और 7 जुलाई के लिए भी जारी हुई चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है.

  • 6 जुलाई: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है.
  • 7 जुलाई: रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है.
Read Also: हजारीबाग की बेटी श्वेता भारती का कमाल, शॉर्ट फिल्म ‘गुल्लक’ बनी बेस्ट फिल्म, जिले का बढ़ाया मान 

मॉनसून की रफ्तार अब भी धीमी, सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश

हालांकि राज्य में मॉनसून को पहुंचे लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन अब तक झारखंड में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है. एक जून से चार जुलाई तक राज्य में 226.3 मिमी सामान्य वर्षापात होना चाहिए था, जबकि इस अवधि में केवल 125.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. यानी अब तक राज्य में करीब 45 प्रतिशत कम वर्षा हुई है. राज्य के सभी 24 जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है. राजधानी रांची में भी इस अवधि के दौरान 235 मिमी के मुकाबले 201.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से लगभग 14 प्रतिशत कम है.

बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा बरसे बादल

शनिवार को झारखंड में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश बहरागोड़ा में दर्ज की गई. इसके अलावा चाईबासा में 21 मिमी, जमशेदपुर में 8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं रांची में दिनभर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *