Ranchi: झारखंड में विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड सरकार के अंतर्गत कार्यरत ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ ने दुमका स्थित सोना सोबरन उड़ान अकादमी में प्रशिक्षण के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन की कवायद शुरू कर दी है. संस्थान ने पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए अनुभवी एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी है. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट अपने पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन करना चाहता है. इसके लिए एक ऐसी एजेंसी की तलाश है जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्य मनोवैज्ञानिक परीक्षण और एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित कर सके. यह टेस्ट मुख्य रूप से दुमका स्थित ‘सोना सोबरन उड़ान अकादमी’ के परिसर में आयोजित किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया और एजेंसी की जिम्मेदारियां
- वैज्ञानिक मूल्यांकन: उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति, तनाव सहने की क्षमता, व्यक्तित्व, नेतृत्व और टीम वर्क का आकलन करना.
- परीक्षा पद्धति: एजेंसी को कंप्यूटर-आधारित या पेपर-आधारित परीक्षा लेने की छूट होगी.
- गोपनीय रिपोर्ट: प्रत्येक उम्मीदवार की व्यक्तिगत और गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर अकादमी को सौंपनी होगी.
psychometric-test-rfp-1782985554
आवेदन के लिए पात्रता
- भारत में पंजीकृत संगठन/कंपनी या निजी एजेंसी होना अनिवार्य है.
- मनोवैज्ञानिक परीक्षण और एप्टीट्यूड टेस्ट लेने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
- सरकारी संगठनों, घरेलू एयरलाइंस या अन्य प्रतिष्ठित उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (FTOs) के साथ काम करने का प्रमाण अनुभव.
- संस्थान के पास वैध पैन और जीएसटी पंजीकरण होना अनिवार्य है.


