Palamu : जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी OP क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देवरी OP प्रभारी राजू गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोन नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया.
400 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 400 किलोग्राम अवैध जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. OP प्रभारी राजू गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. सोन नदी किनारे लंबे समय से अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

Also Read : रांची में याद किए गए जननायक रामविलास पासवान, जयंती पर श्रद्धांजलि के साथ भारत रत्न की मांग


