बोकारो: DVC अस्पताल के DGM हेल्थ दंपत्ति के बंद आवास का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल के डीजीएम हेल्थ सर्विस डॉ संजय कुमार एवं उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ...

DVC अस्पताल के DGM हेल्थ दंपत्ति के बंद आवास का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी
DGM हेल्थ दंपत्ति के बंद आवास का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल के डीजीएम हेल्थ सर्विस डॉ संजय कुमार एवं उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ सह डीजीएम डॉ संगीता रानी के आवास में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.चोरों ने आवास संख्या टाइप 1/3 का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गये. घटना के वक्त दोनों डॉ दंपत्ति डीवीसी मुख्यालय के आदेशानुसार एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता के आईआईएम संस्थान गए हुए थे.​ घटना का खुलासा तब हुआ जब डॉ संजय कुमार 5 जुलाई रविवार की सुबह करीब 10 बजे वापस अपने घर लौटे. उन्होंने देखा कि आवास के में गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के भीतर जाने पर सभी कमरों के ताले भी टूटे मिले, जिन्हें डॉ कुमार जाते समय खुद लॉक करके गए थे.

मामले की छानबीन शुरू 

​चोरों ने कमरों के अंदर रखी दो गोदरेज अलमारियों के लॉकर भारी औजार से तोड़ दिए. अलमारी में रखे सोने, चांदी और हीरे की अंगूठी सहित भारी मात्रा में जेवरात गायब थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये है. इसके अलावा चोरों ने 35,000 रुपये नगद, मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी और घर में लगा चार सीसीटीवी कैमरा भी चुरा लिया. कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. घटना की जानकारी पाकर डीवीसी हॉस्पिटल के डीजीएम हेल्थ सह इंचार्ज डॉ एसके झा, सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, स्थानीय थाना के सअनि संजय कच्छप, पंकज कुमार भारद्वाज सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. ​घटना के संबंध में पीड़ित डॉ संजय कुमार ने बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस से मामले की उचित जांच करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है.

AlsoRead:झारखंड में मानसून की 45% कमी: गढ़वा में सबसे अधिक 89 फीसदी कम हुई है बारिश, खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बड़ी चुनौती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *