लोहरदगा: अदलिया कमिटी की पहल, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर

Lohardaga: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी की बैठक रविवार को अंजुमन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आपसी विवादों से...

लोहरदगा
अदलिया कमिटी की बैठक

Lohardaga: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी की बैठक रविवार को अंजुमन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आपसी विवादों से जुड़े आधा दर्जन मामलों की सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान एक मामले का दोनों पक्षों की सहमति एवं आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक विचार-विमर्श के बाद अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई.

समाज में भाईचारा और सौहार्द बना रहे-अब्दुल रऊफ अंसारी

बैठक को संबोधित करते हुए अब्दुल रऊफ अंसारी ने कहा कि समाज में अमन, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखना अदलिया कमिटी की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक एकता को मजबूत करने और किसी भी तरह की अफवाहों या विवादित गतिविधियों से दूर रहने की अपील की.बैठक में मौजूद सदस्यों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें आपसी संवाद एवं सहयोग से सुलझाने पर सहमति जताई. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम और बैठकें आयोजित की जाएंगी.बैठक में कमिटी के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.
ALSO READ: सिमडेगा : गोवंशीय पशु तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *