Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Palamu: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पलामू के तत्वावधान में रविवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह...

Palamu:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पलामू के तत्वावधान में रविवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पार्टी के गठन से लेकर अब तक के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.

विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद शम्मी अहमद, धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, प्रदेश महासचिव राजेश रोशन, प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम घूरा, प्रदेश सचिव साहिल साहनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजुल हक राशिद, युवा जिला अध्यक्ष केदार यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राहिल राज, अनुमंडल अध्यक्ष लवलेश प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, दीपक चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ : चक्रधरपुर: आदिवासी संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, समाजहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *