Click Here
Click Here
Click Here

NewsWave की खबर का असर: पंचायत सचिवालय छोड़ घर-घर पहुंचे BLO, मतदाताओं का किया सत्यापन

Bermo: News Wave में शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित समाचार का धरातल पर व्यापक असर देखने को मिला. बोकारो थर्मल क्षेत्र में...

Bermo
डोर-टू-डोर एसआईआर का कार्य करते बीएलओ

Bermo: News Wave में शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित समाचार का धरातल पर व्यापक असर देखने को मिला. बोकारो थर्मल क्षेत्र में बूथ लेवल अफसरों (BLO) द्वारा चुनाव आयोग के कड़े निर्देशों की अनदेखी कर डोर-टू-डोर जाने की बजाय पंचायत सचिवालयों में बैठकर काम निपटाने से संबंधित खबर छपने के बाद विभाग और कर्मियों में हड़कंप मच गया. प्रशासन की संजीदगी और समाचार के प्रभाव के कारण रविवार को ही क्षेत्र की पूरी व्यवस्था बदली हुई नजर आई.

बूथ लेवल अफसरों ने घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया पूरा 

रविवार को स्थानीय सभी मतदान केन्द्रों के BLO मुस्तैदी के साथ फील्ड में उतरे. बूथ लेवल अफसरों ने पंचायत सचिवालयों की बैठक छोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर दस्तक दी. डोर-टू-डोर अभियान के तहत कर्मियों ने मतदाताओं से सीधे मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत SIR (सत्यापन) का कार्य पूरा किया. इस दौरान उन्होंने योग्य मतदाताओं से विभिन्न जरूरी फॉर्म भरवाए और अन्य लंबित चुनावी कार्यों का मौके पर ही निपटारा किया.

आम जनता और मतदाताओं ने ली राहत की सांस 

न्यूज वेव की खबर के इस असर से आम जनता और मतदाताओं ने भी राहत की सांस ली है, जिन्हें पहले मैपिंग और सुधार कार्यों के लिए दफ्तरों और सचिवालयों के चक्कर काटने पड़ रहे थे. वहीं बीएलओ का कहना था कि बेरमो प्रखंड कार्यालय से उन्हें पार्ट-पार्ट कर फॉर्म दिए जा रहें हैं, जिसके कारण वे पंचायत सचिवालय में ही मतदाताओं को बुलाकर कार्य कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: महिला अधिवेशन की सफलता पर आजसू ने जताया आभार, कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण को मिला नया संबल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *