Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: भाजपा नगर की मासिक बैठक संपन्न, शहर की समस्याओं पर आंदोलन की बनी रणनीति

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की मासिक बैठक रविवार को नीमडीह स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता...

भाजपा नगर बैठक
भाजपा नगर बैठक

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की मासिक बैठक रविवार को नीमडीह स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सह नगर प्रभारी राजश्री बानरा मौजूद रहीं. बैठक में बीते दिनों आयोजित पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. साथ ही सरल पोर्टल के माध्यम से कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की भी समीक्षा की गई. नगर प्रभारी राजश्री बानरा ने बेहतर रिपोर्टिंग के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाया जाएगा.

शहर की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति

बैठक में चाईबासा नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने बरसात के दौरान जाम नालियों, सड़कों पर बह रहे गंदे पानी, नियमित कचरा उठाव नहीं होने तथा इससे महामारी फैलने की आशंका पर चिंता जताई. इन समस्याओं के समाधान को लेकर नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई. निर्णय लिया गया कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर शहर की समस्याओं से अवगत कराएगा. इसके अलावा चाईबासा सदर अस्पताल का भी दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा. बैठक में कहा गया कि बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों से सांप काटने के मामलों के साथ-साथ मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली जाएगी. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई. इसके तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन नगर महामंत्री रोहित दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री दिलीप साव ने दिया. बैठक में प्रताप कटियार महतो, हर्ष रवानी, जगदीश निषाद, आकाश कुमार, विजय सिंह, संजय राम, साहिल, रीना कर, डोली कर, मृदुल निषाद, हेमंत विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: बोकारो: चास मेयर ने भरा Enumeration फॉर्म, BLO को किया सुपुर्द

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *