Click Here
Click Here
Click Here

पुराने विवाद के बीच ‘Lock Upp 2’ में पहुंचीं शिल्पा शिंदे, एंट्री से बदला गेम

Newswave Desk: ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ महीनों में वह अपने पुराने...

Shilpa Shinde
Shilpa Shinde enters 'Lock Upp 2' amidst past controversies

Newswave Desk: ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ महीनों में वह अपने पुराने विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहीं. अब उन्होंने नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर ली है. उनकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पा की दमदार एंट्री

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिल्पा शिंदे की एंट्री का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा लॉक अप की यूनिफॉर्म में नजर आती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहती हैं, “सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गद्दी जमाए बैठे हैं. लेकिन उन्हें कह दो, जब तक कोई बाहर वाला अंदर कदम नहीं रखता, तब तक ही उनका राज चलता है.” उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी एंट्री को गेम चेंजर बता रहे हैं.

प्रोमो में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

शो के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिला. शुरुआत खाने को लेकर बहस से होती है. राम कपूर खाना खाने से इनकार कर देते हैं. इसके बाद रितेश देशमुख, सुनीता आहूजा से कहते हैं कि इस गेम में सबसे पहले खुद का ध्यान रखना होगा. राम कपूर गुस्से में यहां तक कह देते हैं कि अगर यही हाल रहा तो उन्हें शो से बाहर कर दिया जाए, क्योंकि वह इसके लिए नहीं बने हैं.

इसके बाद शिल्पा शिंदे की एंट्री होती है और माहौल पूरी तरह बदल जाता है. शिवांगी जोशी कहती हैं कि शिल्पा से बात करना आसान नहीं है, जबकि आकांक्षा चमोला को लगता है कि उनके साथ टकराव हो सकता है. प्रोमो में आगे शिल्पा की कई कंटेस्टेंट्स और शिवांगी जोशी के साथ तीखी बहस भी दिखाई गई है.

शो से बाहर हुईं श्रेष्ठा अय्यर

‘लॉक अप 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो में आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर समेत कई कंटेस्टेंट्स अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर इस सीजन की पहली एविक्ट होने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं.

पुराने विवाद पर शिल्पा का बड़ा कबूलनामा

हाल ही में शिल्पा शिंदे अपने एक बयान की वजह से भी चर्चा में आ गई थीं. उन्होंने साल 2016 में ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था. उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था.

करीब 10 साल बाद कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने दावा किया कि उन्होंने यह आरोप गुस्से और मजबूरी में लगाया था. उनके मुताबिक, उस समय पेमेंट और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद चल रहे थे और उन्हें लगा कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था. शिल्पा ने बताया कि बाद में मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंचा, दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और उन्हें उनका बकाया भुगतान मिल गया. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की.

ALSO READ: Lock Upp 2: पहले वीक में ये 5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कौन होगा शो से बाहर?

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *