NewsWave Desk : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से सात मछुआरे लापता हो गये. विशाखापत्तनम से सटे बंगाल की खाड़ी के पास नाव खराब होने के बाद उसमें सवार मछुआरे लापता हुए. जिसके बाद मछुआरों की तलाश के लिए भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड), भारतीय नौसेना, मरीन पुलिस और राज्य प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि सभी मुछुआरे 1 जुलाई को विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में मछली पकड़ने के लिए निकले थे. मछुआरों को 4 जुलाई तक वापस लौटना था. ईस्ट कोस्ट के फिशिंग बोट ओनर्स एसोसिएशन के अनुसार, नाव में तकनीकी खराबी आने के बाद उससे संपर्क टूट गया.
तुरंत वापस आने की मिली थी सलाह
ईस्ट कोस्ट मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वी. जनकीराम ने बताया कि तीन जुलाई को बंगाल की खाड़ी में मौसम खराब हो गया था. कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मत्स्य विभाग, मरीन पुलिस, बंदरगाह अधिकारियों अ ने नाव के चालक दल से संपर्क किया था. उन्हें समुद्र में खराब होते मौसम और ऊंची लहरों को देखते हुए वापस लौटने की सलाह दी थी. चेतावनी मिलने के बाद से ही संपर्क पूरी तरह टूट गया. इसके बाद से मछुआरों के परिजनों की चिंता बढ़ गयी.

ALSO READ : BREAKING : दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव पहुंचे ED ऑफिस


