चाईबासा: वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत

Chaibasa: गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के छोटा कुईड़ा गांव में सोमवार को आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने से 42 वर्षीय महिला रोयबारी...

वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत
वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत

Chaibasa: गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के छोटा कुईड़ा गांव में सोमवार को आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने से 42 वर्षीय महिला रोयबारी हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

घटना की सूचना मिलते ही कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रौपदी पूर्ती एवं पंचायत समिति सदस्य बुधन पूर्ती मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी. जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से रोयबारी हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

AlsoRead:SAR कोर्ट के आदेश के बाद भी तत्कालीन CO राजेश कुमार ने काटी सोनमैत देवी की रसीद, इसी आधार पर बिकी RIMS की जमीन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *