IPS आलोक कुमार मित्तल BPRD के नए डीजी नियुक्त, ओडिशा के IPS जगमोहन मीणा ने दिया इस्तीफा

Desk: देश के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई...

यह भी पढ़ें:

Desk: देश के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फेरबदल में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD), राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को नए प्रमुख मिल गए हैं. वहीं दूसरी ओर, ओडिशा कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सख्ती, रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण और बोकारो में पेड़ कटाई मामले में मांगी रिपोर्ट

आलोक कुमार मित्तल बने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के नए डीजी

हरियाणा कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का नया डीजी नियुक्त किया गया है. देश में पुलिसिंग के आधुनिकीकरण और सुधारों के लिहाज से यह बेहद अहम पद माना जाता है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त किया गया है.

ओडिशा में हलचल: भुवनेश्वर के DCP जगमोहन मीणा का इस्तीफा

इन बड़े बदलावों के बीच, ओडिशा पुलिस महकमे से एक हैरान करने वाली खबर आई है. भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जगमोहन मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा लगभग 13 साल तक देश और जनता की सेवा करने के बाद, अपने दोस्तों और परिवार के साथ लंबी चर्चा और विचार-विमर्श करने के बाद मैंने कुछ दिनों पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया है. फिलहाल यह प्रक्रिया के अधीन है और इसे अभी तक आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है. जहां तक इस्तीफे की वजह का सवाल है, तो यह पूरी तरह से व्यक्तिगत है.

यह भी पढ़ें: राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी, तभी होगा बड़ा बदलाव : दीपिका पांडेय सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *