विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में हजारीबाग की जनसमस्याओं का उठाया मुद्दा

हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में हजारीबाग से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का...

हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में हजारीबाग से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने सदन में कोनार नदी में वर्षा ऋतु के दौरान जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था तथा हजारीबाग–बगोदर मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के समीप अव्यवस्थित नाली और जलजमाव की समस्या को गंभीरता से रखा.

कोनार नदी में जल संचयन की व्यवस्था की मांग

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में कोनार नदी में बड़ी मात्रा में पानी आता है, लेकिन समुचित जल संचयन की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पानी बहकर व्यर्थ चला जाता है. यदि इस जल का संरक्षण और संचयन सुनिश्चित किया जाए तो इससे क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और हजारीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को भी गति मिलेगी. उन्होंने सरकार से कोनार नदी में स्थायी और प्रभावी जल संचयन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

Also Read: हजारीबाग में भू माफियाओं के हौसले बुलंद, बेच दी सरकारी स्कूल की जमीन

दुर्गा मंदिर के पास नाली और जलजमाव की समस्या पर भी उठाई आवाज

इसके साथ ही विधायक ने हजारीबाग–बगोदर मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के समीप अव्यवस्थित नाली व्यवस्था और लगातार हो रहे जलजमाव की समस्या को भी सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं.

उन्होंने बताया कि दुर्गा मंदिर के आसपास नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के समय ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा यातायात भी प्रभावित होता है.

जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार से इन दोनों महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर शीघ्र पहल करने की मांग करते हुए कहा कि कोनार नदी में जल संचयन की व्यवस्था और हजारीबाग–बगोदर मार्ग पर नाली व्यवस्था में सुधार से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *