Click Here
Click Here
Click Here

पुग्गू एरोड्राम मैदान में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

गुमला: गुमला जिला की पुलिस ने दहशत फैलाकर लूट-पाट करने के उद्देश्य से पुग्गू एरोड्रम मैदान के पास से एक युवक को...

गुमला: गुमला जिला की पुलिस ने दहशत फैलाकर लूट-पाट करने के उद्देश्य से पुग्गू एरोड्रम मैदान के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर गुमला थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने पूरे मामले की जानकारी दी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पुग्गू एरोड्रम मैदान में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

Also Read: हजारीबाग में भू माफियाओं के हौसले बुलंद, बेच दी सरकारी स्कूल की जमीन

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

छापामारी दल जब मौके पर पहुंचा तो पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया.

अंधेरा होने का कर रहा था इंतजार

पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह अंधेरा होने का इंतजार कर रहा था, ताकि वहां से गुजरने वाले राजगीरों से लूटपाट कर सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *