पलामू में पिकअप और टेम्पू की टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Palamu : हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के पास जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह पिकअप वाहन और टेम्पू के बीच...

Palamu : हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के पास जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह पिकअप वाहन और टेम्पू के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में टेम्पू पर सवार पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने 60 वर्षीय बिहारी पासवान को मृत घोषित कर दिया. मृतक और सभी घायल हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु लपेया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Also Read : दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हादसे में कलावती देवी (45 वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
वहीं नन्हकी देवी (40 वर्ष), अंजलि कुमारी (3 वर्ष) और परमशीला देवी (24 वर्ष) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया गया.
घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *