दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले

Koderma : जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. बारिश के...

Koderma :  जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, वहीं कच्ची सड़कें कीचड़ में बदल गई हैं. स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

Also Read : दलहन बीज वितरण के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर किसानों को किया गया जागरूक

किसानों को राहत, प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. वहीं किसान इस बारिश से काफी खुश हैं, क्योंकि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से धान और सब्जी की फसल को लाभ मिलेगा. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *