Ranchi: रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम बंटी कुमार है. रांची पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलने के बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड में छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर पैडलर बंटी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया बरामद की हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में पहले से तीन मामले दर्ज हैं.


