वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान मजबूत करेंगे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी: राज्यपाल

Ranchi: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराएं अब वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाएंगी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने...

Indian Foreign Service officers will strengthen Jharkhand's identity on the global stage: Governor

Ranchi: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराएं अब वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाएंगी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को लोक भवन में मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य के प्रवास पर आए भारतीय विदेश सेवा के दो अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की. इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्यपाल ने दोनों राजनयिकों के साथ झारखंड की अनूठी सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली जनजातीय परंपराओं, प्रचुर प्राकृतिक संपदा और राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े अहम नीतिगत विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया. राज्यपाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि झारखंड की जमीनी हकीकत और इसकी सांस्कृतिक गहराई को समझकर ये अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BJP Come Back: ट्राइबल वोटरों ने बीजेपी से बनाई दूरी, आदिवासी-सरना-मिशनरी और हिंदू की राजनीति हो चुकी है शुरू, RSS कर रहा है फील्डिंग सेट (2)

राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को दी शुभकामना

दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्वास जताया कि वे अपनी कूटनीतिक क्षमताओं और इस जमीनी अनुभव के समन्वय से वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: PM मोदी का ऐलान: इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बैंगलोर का पहला विदेशी कैंपस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *