Hazaribagh: दामोदर घाटी निगम (DVC) हजारीबाग में मंगलवार को 79वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. परियोजना प्रमुख राम स्नेह शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों, फॉरेस्ट्री वर्कर्स, कैजुअल वर्कर्स, सफाई मित्रों और होमगार्ड के जवानों ने भाग लिया.
प्रभात फेरी और ध्वजारोहण से हुई शुरुआत
स्थापना दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई. “लॉन्ग लिव डीवीसी” के नारों के साथ कर्मचारियों ने परिसर का भ्रमण किया. इसके बाद भूमि संरक्षण विभाग परिसर में परियोजना प्रमुख राम स्नेह शर्मा ने ध्वजारोहण किया, जहां विभाग प्रभारी अनूप पुरकायस्थ ने उनका स्वागत किया.

राष्ट्र निर्माण में डीवीसी की अहम भूमिका
अपने संबोधन में राम स्नेह शर्मा ने कहा कि DVC केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले 79 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के साथ आगे भी संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया.
केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस
समारोह के दौरान केक काटा गया और कर्मचारियों के बीच स्मृति-चिह्न के रूप में टी-शर्ट एवं मिठाइयों का वितरण किया गया. पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.
ALSO READ: बेरमो अनीता देवी हत्याकांड: भाजपा का अल्टीमेटम, फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस
बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राकेश रंजन केसरी, विकास दास, अनूप पुरकायस्थ, दीपिन्ति जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, फॉरेस्ट्री वर्कर्स, कैजुअल वर्कर्स, सफाई मित्र और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे. सभी ने डीवीसी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.


