Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश

Koderma: समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय...

कोडरमा
योजनाओं की समीक्षा बैठक

Koderma: समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न केंद्रीय और राज्य पेंशन योजनाओं तथा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की प्रगति की समीक्षा की गई.

सत्यापन कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश

DC ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के सभी केंद्रीय व राज्य पेंशन लाभुकों के शत-प्रतिशत भौतिक एवं वार्षिक सत्यापन को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही मंईया सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन भी जल्द पूरा करने को कहा.
ALSO READ: सांसद ढुल्लू महतो ने अरूप चटर्जी पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- ‘मेरे ऊपर आरोप साबित हो जाए, तो सरकार से इच्छामृत्यु की करूंगा मांग’

बाल संरक्षण पर विशेष जोर

बैठक में मिशन वात्सल्य की स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक पात्र बच्चों को जोड़ने और आवेदन बढ़ाने पर जोर दिया गया. DC ने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

ipb1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *