Click Here
Click Here
Click Here

सांसद ढुल्लू महतो ने अरूप चटर्जी पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- ‘मेरे ऊपर आरोप साबित हो जाए, तो सरकार से इच्छामृत्यु की करूंगा मांग’

Ranchi: धनबाद की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी...

MP Dhullu Mahato raised serious questions about Arup Chatterjee, saying, "If the allegations against me are proven, I will ask the government for euthanasia."

Ranchi: धनबाद की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने विधायक पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह से सांठगांठ रखने और आपराधिक संरक्षण देने जैसे संगीन आरोप लगाए. कहा कि यदि मेरे ऊपर लगे आरोपों में से एक भी साबित हो जाता है, तो मैं स्वेच्छा से सरकार से इच्छामृत्यु की मांग करूंगा. सच सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है.

यह भी पढ़ें: RDCA के बाद झारखंड थ्रोबॉल में छिड़ी सियासी जंग! नए संगठन पर वेदांत कौस्तव का हमला, सुदेश महतो की भूमिका पर उठाए बड़े सवाल

प्रिंस खान और आपराधिक नेटवर्क का दावा

सांसद ढुल्लू महतो ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि निरसा विधायक का नेटवर्क सीधे तौर पर गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके शूटरों से जुड़ा हुआ है. उन्होंने दावा किया कि 25 मई को तालडांगा में पुलिस द्वारा पकड़े गए शूटर रिजवान सिद्दीकी और फरार मासस नेता मोइज खान का सीधा संबंध विधायक से है. सांसद ने आरोप लगाया कि ये अपराधी विधायक के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है.

विकास कार्यों में रंगदारी और साजिश

सांसद ने आरोप लगाया कि निरसा में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड परियोजना को महज इसलिए रोका गया क्योंकि निर्माण कंपनी से 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही, विधायक पर स्वर्गीय एके राय की विरासत को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मामले विशुद्ध रूप से राजनीतिक साजिश है.

यह भी पढ़ें: झारखंड की दीदियों की कड़ी मेहनत से आम्रपाली को मिली वैश्विक पहचान – दीपिका पांडेय सिंह

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *