NewsWave Desk : शांति समझौते के बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शांत हुआ ही था कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज से गुजर रहे दो जहाजों पर आक्रमण कर दिया था. जिससे अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी थी. ऐसे में दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध की संभावन बढ़ गयी है. इसी बीच भारतीय नौ सेना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. जहां स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज से सुरक्षित एक तेल टैंकर को पार कर लिया. नौसेना ने ओमेगा ट्रेडर नामक तेल टैंकर को सुरक्षित पार किया है. क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए नौसेना ने टैंकर को सुरक्षित रास्ते से पार किया. इसकी जानकारी साझा करते हुए भारतीय नौसेना ने कहा कि सुरक्षित समुद्री मार्ग तय करना और भारतीय नागरिकों के हितों की रक्षा करना नौसेना की पहली प्राथमिकता है. इस तनाव के बीच नौसेना हिंद महासागर और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है.
ईरान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
वहीं अमेरिका ने ईरान पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है. अमेरिका ने कहा है कि ईरान के सीजफायर उल्लंघन के बाद अमेरिका ने मोर्चा खोल दिया है. ईरानी अटैक के बाद अमेरिका ने करारा जवाब देते हुए उसके डिफेंस सिस्टम, मिसाइल सिस्टम और ड्रोन लॉन्च साइट्स को निशाना बनाने का दावा किया है. अमेरिका ने बंदर अब्बास में कई जगह बम गिराए.

ALSO READ : JPSC ने बदली तारीख, अब मुख्य परीक्षा 21 से 23 जुलाई तक होगी


