Palamu: पलामू जिला अंतर्गत पड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सिक्का में बीते कुछ दिनों के भीतर एक ही परिवार के कुलदीप महतो सहित छह लोगों की असामयिक मृत्यु से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने मौके से ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता और रिम्स में भर्ती एक अन्य सदस्य के समुचित इलाज की मांग की है.
ALSO READ : रांची के सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित, मौके पर निपटे 100 से अधिक जटिल मामले



