Click Here
Click Here
Click Here

रांची के सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित, मौके पर निपटे 100 से अधिक जटिल मामले

Ranchi: राजधानी रांची के सभी थानों में एक दिवसीय जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन रांची SSP राकेश रंजन...

Ranchi Police
रांची पुलिस लोगो

Ranchi: राजधानी रांची के सभी थानों में एक दिवसीय जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन रांची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर किया गया. इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और लंबे समय से लंबित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा करना है. ऐसे में आज रांची पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थाने 

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थानों में सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. इस कार्यक्रम में जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, आपसी रंजिश, चोरी समेत अन्य शिकायत शामिल थे. इन मामलों में से 100 से अधिक गंभीर और जटिल मामलों का दोनों पक्षों की मौजूदगी में आपसी सहमति से मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

पुलिस का लक्ष्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना

रांची पुलिस के अधिकारियों का कहना है, कि पुलिस का लक्ष्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना है. कई बार छोटे-मोटे विवाद थानों में लंबित रहने के कारण बड़े अपराध का रूप ले लेते हैं. ऐसे आयोजनों से न केवल मामलों का बोझ कम होता है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द का माहौल भी बनता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निष्पादन तुरंत नहीं हो सका, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस अभियान को लेकर स्थानीय जनता में भी उत्साह देखा गया. लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, कि ऐसे आयोजनों से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें: रांची: पुलिस और आरोपियों के प्रताड़ना से तंग प्रधान यादव सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव ने सरेंडर किया

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *