Click Here
Click Here
Click Here

मोराबादी साप्ताहिक बाजार पर नगर निगम की दूसरी बार कार्रवाई, विरोध के बीच फिर नहीं लगने दिया बाजार

Ranchi: शहर के मोराबादी में आज एक बार फिर नगर निगम ने साप्ताहिक सब्जी बाजार लगने से रोक दिया. पिछले सप्ताह की...

सुबह-सुबह पहुंची निगम की टीम
सुबह-सुबह पहुंची निगम की टीम

Ranchi: शहर के मोराबादी में आज एक बार फिर नगर निगम ने साप्ताहिक सब्जी बाजार लगने से रोक दिया. पिछले सप्ताह की कार्रवाई के बाद दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद इस सप्ताह भी निगम की टीम सुबह-सुबह मौके पर पहुंच गई और बाजार शुरू होने से पहले ही कार्रवाई कर दी.

पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पुलिस बल के साथ तड़के ही मोराबादी पहुंची. जो दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे थे या लगा चुके थे, उन्हें तत्काल सामान हटाने का निर्देश दिया गया. कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन निगम की टीम ने किसी को भी सड़क किनारे बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी. देखते ही देखते पूरा बाजार खाली करा दिया गया.

विक्रेताओं में भारी नाराजगी

कार्रवाई के दौरान स्थानीय दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली. विक्रेताओं का कहना है कि पिछले सप्ताह भी उन्हें बाजार लगाने से रोका गया था और इस बार भी बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए रोजी-रोटी छीनने की कोशिश की जा रही है. उनका आरोप है कि वर्षों से लग रहे इस साप्ताहिक बाजार से सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा.

Also Read: JPSC ACF Main Result 2026: सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 368 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए सफल

वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

विक्रेताओं ने कहा कि यदि नगर निगम इस स्थान पर बाजार नहीं लगने देना चाहता है, तो पहले उनके लिए स्थायी और उपयुक्त वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराए. बिना पुनर्वास के बार-बार कार्रवाई करना गरीब सब्जी विक्रेताओं और किसानों के साथ अन्याय है.

नगर निगम ने बताई कार्रवाई की वजह

दूसरी ओर, नगर निगम का कहना है कि सड़क किनारे लगने वाले बाजार से ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी. इसी कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. पिछले सप्ताह भी निगम ने इसी तरह अभियान चलाकर बाजार हटाया था और इस सप्ताह भी उसी कार्रवाई को दोहराया गया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *