Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मानसून का जोर: कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे...

Weather
कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना ‘वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ अब भी स्थिर है. इसका असर झारखंड समेत पूरे देश में देखने को मिल रहा है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है.

मौसम की क्या है वर्तमान स्थिति

मानसून का प्रभाव पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर से होकर गुजर रही है. इसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में नमी बनी हुई है, जिससे अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के पूरे देश को कवर करने की संभावना है.राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है.

क्या है तापमान का हाल

राज्य में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बन. हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया, जबकि सराइकेला में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर का 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

14 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

8 से 9 जुलाई: राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी झारखंड (गिरिडीह को छोड़कर) के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

10 से 12 जुलाई: राज्य के अनेक हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान भी कहीं-कहीं तेज हवाओं और वज्रपात के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

13 से 14 जुलाई: राज्य के मध्य भाग (रांची, लोहरदगा, गुमला) और उत्तर-पश्चिमी हिस्से (लातेहार) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

रांची और आसपास के मौसम का हाल

राजधानी रांची में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज एक जैसा बना रहेगा. पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि गरज और चमक के दौरान पेड़ों के नीचे न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए खुले मैदानों में जाने से बचें. भारी बारिश की चेतावनी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए प्रशासन और स्थानीय निवासियों को सचेत रहने की आवश्यकता है.

AlsoRead:अलकतरा घोटाला मामले में HC ने फैसला रखा सुरक्षित

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *