पलामू : जिला स्कूल पलामू में छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, सिर फूटा, तीन टांके आए, प्रधानाचार्य से निष्पक्ष जांच की मांग

​Palamu : जिले के शहर के प्रतिष्ठित जिला स्कूल में छात्रों के बीच आपसी विवाद में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई...

District School, Palamu

​Palamu : जिले के शहर के प्रतिष्ठित जिला स्कूल में छात्रों के बीच आपसी विवाद में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है. इस हिंसक झड़प में बारहवीं कक्षा के एक छात्र का सिर फट गया है, जिसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर पीड़ित छात्र ने स्कूल के प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्कूल पलामू के कक्षा 12वीं ‘डी’ (कॉमर्स) के छात्र प्रिंस कुमार गोयल (रोल नंबर 21) के साथ कुछ लड़कों ने मिलकर अचानक मारपीट शुरू कर दी. इस अप्रत्याशित हमले में प्रिंस कुमार गोयल को गंभीर शारीरिक और मानसिक चोटें आई हैं.

बाहर से आए लड़के ने किया एक छात्र को बुरी तरह घायल 

हमला इस कदर खौफनाक था कि पीड़ित छात्र का सिर बुरी तरह फट गया, जिस पर डॉक्टरों को तीन टांके लगाने पड़े. छात्र ने अपने आवेदन में बताया है कि इस हिंसक वारदात को अंजाम देने वालों में युवराज सिंह और प्रशांत नाम के छात्र मुख्य रूप से शामिल थे. इसके साथ ही कुछ अन्य लड़के भी वहां मौजूद थे, जिनमें से एक लड़का इसी स्कूल का था जबकि बाकी के लड़के बाहर के बुलाए गए थे.
​इस घटना के बाद से स्कूल के अन्य छात्रों और अभिभावकों में भय का माहौल है. पीड़ित छात्र ने प्रधानाचार्य से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी छात्रों के विरुद्ध विद्यालय के नियमों के तहत सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का विनम्र अनुरोध किया है. छात्र का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी से स्कूल का शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. इसलिए भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है. फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस मामले की जांच में जुट गया है.

Also Read : ‘Kantara Chapter 2’ को लेकर ऋषभ शेट्टी का बड़ा अपडेट, खुद किया कन्फर्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *