जिला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सैंकड़ो मामले सुलझाये गये, सबसे अधिक जमीन व पारिवारिक विवाद के मामले आये

Ranchi: आम लोगों को त्वरित न्याय के लिए पूरे राज्य में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पुलिस-जनता...

Ranchi: आम लोगों को त्वरित न्याय के लिए पूरे राज्य में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पुलिस-जनता समन्वय और लोगों को थाना आकर बेखौफ अपनी बातों का रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में जिला के पुलिस कप्तान जैसे एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी लोगों की शिकायत सुन रहे हैं. भयमुक्त वातावरण में लोगों को सुविधा देते हुए बहुत शांति तरीके से उनकी बातें सुनी गयी. लोग भी बिना भय और दहशत के अपनी शिकायत पुलिस अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रख रहे थे. पूरे जिला में सैंकड़ो मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया. जबकि कुछ मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी. जन शिकायत के दौरान सबसे अधिक जमीन और पारिवारिक विवाद के मामले आये. उसके अलावा आर्थिक अपराध, साइबर क्राइम,ट्रैफिक से जुड़े मामले, महिला और घरेलू विवाद के मामले भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये.  

ऑन द स्पॉट निपटे कई विवाद 

राजधानी के लालपुर थाना में एसएसपी राकेश रंजन ने क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी और कई समस्या का ऑन स्पॉट समाधान कर दिया. समस्या का समाधान होने के बाद दोनेां पक्ष के लोग खुशी-खुशी अपने घर वापस गये. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की यह खुशी हमारे लिए एक बड़ा पुरस्कार है. लालपुर में जन शिकायत के दौरान एसएसपी के साथ डीएसपी केवी रमन और लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार भी उपस्थित थे. 

Read Also: कोडरमा: डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य वैक्टीरिया जनित रोगों के प्रति एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

कोतवाली में सिटी SP ने संभाल रखा था मोर्चा

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी पारस राणा ने कोतवाली थाना में मोर्चा संभाल रखा था.कोतवाली थाना में काफी लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे. थाना के हॉलनुमा बरामदा में कुर्सी-टेबल लगा लोगों की शिकायत सुनी जा रही थी. सिटी एसपी इतनी तन्मयता से लोगों की शिकायत सुन रहे थे कि उनकी बातों से लोगों के चेहरे के हावभाव देखकर लग रहा था कि वे काफी हद तक संतुष्ट हैं. लोगों को जिन समस्या का समाधन ऑन-द- स्पॉट समाधान होने लायक थे, उसे ऑन-द- स्पॉट सुलझा दिया जा रहा था. कोतवाली में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सिटी एसपी के अलावा, कोतवाली एएसपी निखिल राय, थाना प्रभारी सनोज चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे. महिला थाना से संबंधित मामले को देखने के लिए महिला थाना प्रभारी भी वहां उपस्थित थीं. राजधानी के जगन्नाथपुर, धुर्वा, डोरंडा,चुटिया, सुखदेवनगर, बरियातू, अरगोड़ा सहित सिटी के सभी थाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *