Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : 10 जुलाई को माकुलाकोचा में ग्राम सभा प्रतिनिधियों की क्षमता विकास कार्यशाला, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

Saraikela: कोल्हान प्रमंडल के ग्राम सभा प्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकारों और पेसा कानून की जानकारी देने के लिए 10 जुलाई 2026 को...

10 जुलाई को माकुलाकोचा में ग्राम सभा प्रतिनिधियों की क्षमता विकास कार्यशाला, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

Saraikela: कोल्हान प्रमंडल के ग्राम सभा प्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकारों और पेसा कानून की जानकारी देने के लिए 10 जुलाई 2026 को माकुलाकोचा सामुदायिक भवन में “ग्राम सभा प्रतिनिधियों का क्षमता विकास कार्यशाला शिविर” आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर बुधवार को दलमा रिसोर्ट में प्रेस वार्ता की गई. आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी. इसमें कोल्हान प्रमंडल की विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सामुदायिक वनपाल संस्थान, रांची और झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है

सुकलाल पहाड़िया, दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान प्रमंडल अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों, पेसा कानून, वनाधिकार अधिनियम और जल-जंगल-जमीन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर सशक्त बनाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. ग्राम सभाओं की भागीदारी के बिना प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा संभव नहीं है.

विकास योजनाओं में स्थानीय समुदाय की भागीदारी हो सुनिश्चित

आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच के रविन्द्र सिंह सरदार ने कहा कि कार्यशाला में विशेषज्ञ ग्राम सभा की भूमिका, संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने पर प्रशिक्षण देंगे. गुरुचरण कर्मकार, मंगल पहाड़िया, जितू पहाड़िया और सुषेण सिंह ने कहा कि ग्राम सभाओं को संगठित और जागरूक बनाना जरूरी है ताकि विकास योजनाओं में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो.

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

कार्यक्रम में सहयोगी संगठनों में गांव गणराज्य लोक समिति कोल्हान, आदिवासी समन्वय समिति चांडिल अनुमंडल, आदिम जनजाति विकास समिति चांडिल, गांव गणराज्य लोक परिषद चांडिल, आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच और झारखंड ग्राम सभा सुरक्षा मंच शामिल हैं. आयोजकों ने कोल्हान क्षेत्र की सभी ग्राम सभा प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से 10 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे माकुलाकोचा सामुदायिक भवन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है.

ALSO READ : पलामू के लाल ने दिल्ली में बढ़ाया मान, गूगल के PR हेड राजेश रंजन बोले- झारखंड के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा गूगल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *