Click Here
Click Here
Click Here

आवासीय विद्यालय में घुसा सांप, चार बच्चों को काटा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Lohardaga: जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत के रोचो महुवा टोली में संचालित संवसीरा हायर सेकेंडरी स्कूल के आवासीय परिसर...

आवासीय विद्यालय में घुसा सांप, चार बच्चों को काटा

Lohardaga: जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत के रोचो महुवा टोली में संचालित संवसीरा हायर सेकेंडरी स्कूल के आवासीय परिसर में मंगलवार देर रात्रि कमरे में सो रही चार छात्राओं को सांप ने काट लिया. इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि एक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है साथ ही दो का इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में चल रहा है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.

एक के बाद एक चार बच्चे को सांप ने काटा

रोचो महुवा टोली में संवसीरा हायर सेकंडरी आवासीय स्कूल का संचालन किया जा रहा है. विद्यालय में प्रखंड़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ – साथ जिले के अन्य प्रखंडों के बच्चे पढ़ाई-लिखाई करते है व आवासीय परिसर में रहते हैं. मंगलवार देर शाम सभी बच्चे खाना खाने के बाद अपने – अपने कमरे में सोने चलें गए इसी बीच रात्रि लगभग दस बजे एक कमरे में करैत सांप घुस गया और कमरे में सोई सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी नावाटोली निवासी 12 वर्षीय वर्षा उरांव को काट लिया. सांप काटने को के बाद वर्षा ने शोर मचाया इसी बीच सांप ने मनीषा कुमारी, अनिषा उरांव व फुलमनिया उरांव को काट लिया. सुचना के बाद विद्यालय के शिक्षक कमरे में पहुंचे व सभी चारों को इलाज के लिए रात लगभग 11 बजें लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वर्षा उरांव को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल कुड़ू प्रखंड के रहने वाली फुलमनिया उरांव को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. दो घायलों कुड़ू के महतो टोली निवासी अनिषा उरांव व रोचो महुवा टोली निवासी मनीषा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में चला रहा है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सांप कैसे कमरे में प्रवेश किया किसी ने नही देखा. बच्चों की सुचना के बाद तत्काल विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. विधालय परिवार एक बच्ची की मौत से काफी आहत हैं. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. दुसरी तरफ मृत बच्ची के पिता प्रणीम उरांव ने लोहरदगा सदर थाना को लिखित आवेदन देकर पुरे मामले से अवगत कराते हुए बताया कि मेरी बेटी वर्षा उरांव रोचो महुवा टोली में संचालित संवसीरा हायर सेकंडरी आवासीय स्कुल में पढ़ती थी. रात्रि लगभग 1.30 बजे विधालय के प्राचार्य ने सुचना दिया कि आपकी बेटी को सांप काट लिया है व लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती हैं. हमलोग पहुंचे तों मेरी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ : उत्पाद विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा का हमला, 20 हजार करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान का मुद्दा उठाया

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *