Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : डीईओ सह डीसी ने गोमिया के विभिन्न मतदान केंद्रों में एसआईआर-2026 अभियान का किया निरीक्षण

Bokaro: बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विशेष...

Bokaro
मतदान केंद्रों में एसआईआर-2026 अभियान का हुआ निरीक्षण

Bokaro: बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी ने मतदान केंद्र संख्या-115, 105, 104, 98, 97 एवं 5 का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने बीएलओ से घर-घर संपर्क, प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

बीएलओ संगीता देवी द्वारा किए जा रहे कार्य की हुई सराहना

मतदान केंद्र संख्या-105 की बीएलओ संगीता देवी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उन्हें एवं सुपरवाइजर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे समर्पित कर्मी पूरे अभियान के लिए प्रेरणा हैं. यहां कुल 704 मतदाताओं में से 698 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाया जा चुका है, तथा 308 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है. इस कार्य की गति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने शेष कार्य भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी अन्य मतदान केंद्रों के बीएलओ कविता देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी सहित सभी मतदान कर्मियों से संवाद किया.उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के प्रत्येक चरण में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित की जाए. किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी. अभियान की *सफलता के लिए नियमित मॉनिटरिंग, टीम वर्क और समयबद्ध कार्य निष्पादन आवश्यक है.मौके पर ईआरओ सह एसी सुनील चन्द्र, डीपीआरओ सफीक आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, एईआरओ सह सीओ अफताब आलम, बीडीओ श्री महादेव महतो, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

ALSO READ:पलामू : मेडिकल कॉलेज के पास रेकी करता शातिर चोर गिरफ्तार, स्कूल से चुराए दो गैस सिलेंडर बरामद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *