Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: कराईकेला से स्केटिंग और साइकिल पर पुरी जगन्नाथ धाम की अनोखी यात्रा पर निकले दो युवक

Chaibasa : आस्था, साहस और फिटनेस का अनूठा संदेश देते हुए कराईकेला जगन्नाथ मंदिर से दो युवक स्केटिंग और साइकिलिंग के जरिए...

Chaibasa
साइकिल पर पुरी जगन्नाथ धाम की अनोखी यात्रा

Chaibasa : आस्था, साहस और फिटनेस का अनूठा संदेश देते हुए कराईकेला जगन्नाथ मंदिर से दो युवक स्केटिंग और साइकिलिंग के जरिए श्री जगन्नाथ धाम, पुरी के लिए रवाना हुए. इस प्रेरणादायक यात्रा में कराईकेला के बाउरीसाई निवासी धीरज कटियार साइकिल से, जबकि चक्रधरपुर के असंतालिया निवासी अनूप महतो स्केटिंग करते हुए पुरी की ओर निकले हैं. यात्रा शुरू करने से पहले दोनों युवकों ने कराईकेला स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने बताया कि वे पहले ट्रेन से पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ यात्रा में शामिल हो चुके हैं. इस बार उन्होंने कुछ अलग और प्रेरणादायक करने का संकल्प लिया, ताकि समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सके.

साइकिलिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील 

धीरज कटियार और अनूप महतो ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. ऐसे में स्केटिंग और साइकिलिंग जैसे पर्यावरण-अनुकूल साधनों को अपनाकर न केवल प्रदूषण कम किया जा सकता है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ और फिट रखा जा सकता है. उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, खेलकूद, स्केटिंग और साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.दोनों युवकों ने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है.उनका मानना है कि यदि अधिक से अधिक लोग छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल या स्केटिंग का उपयोग करें तो प्रदूषण में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी और देश स्वच्छ एवं स्वस्थ बनेगा.दोनों युवकों की इस अनोखी पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर झामुमो नेता प्रदीप महतो, दिनेश जेना, नीलकंठ कटियार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: सरायकेला: परिसदन में झामुमो की जिला बैठक, संगठन सशक्तिकरण और SIR अभियान को सफल बनाने पर बनी रणनीति

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *