Click Here
Click Here
Click Here

रांची: NEET की तैयारी कर रहा छात्र लापता, FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के रातू इलाके से NEET परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र पिछले चार दिनों से लापता है. मामले को...

Ranchi: Student preparing for NEET goes missing, complaint filed, police search underway

Ranchi: राजधानी रांची के रातू इलाके से NEET परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र पिछले चार दिनों से लापता है. मामले को लेकर रातू थाना में FIR दर्ज की गई है. लापता होने वाला लड़के का नाम अभिषेक कुमार है जो पलामू का रहने वाला है. अभिषेक कुमार पिछले चार सालों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह इस बार वह NEET की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था. इस संबंध में रातू थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. लापता छात्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था. पिछले चार सालों से वह तैयारी कर रहा है. फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस के ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ में ऑन-द-स्पॉट निपटाए गए 160 मामले, गंभीर अपराधों पर तुरंत FIR दर्ज, SSP ने खुद सुनी आम लोगों की समस्या

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *