Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : सड़क की बदहाली पर फूटा आक्रोश, एक सप्ताह में काम शुरू नहीं हुआ तो शिक्षक करेंगे आंदोलन

Simdega : सामटोली स्थित सेंट मेरिज स्कूल में गुरुवार को सामटोली क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक हुई. बैठक आदिवासी...

सेंट मेरिज स्कूल

Simdega : सामटोली स्थित सेंट मेरिज स्कूल में गुरुवार को सामटोली क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक हुई. बैठक आदिवासी नेता दिलीप तिर्की की उपस्थिति में की गयी. जिसमें सामटोली सड़क की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता जताई गई. वक्ताओं ने कहा कि खराब सड़क के कारण प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. बैठक में बताया गया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सेंट मेरिज के प्राचार्य फादर शैलेश ने कहा कि सभी संस्थान मिलकर एक अंतिम आवेदन प्रशासन को देंगे. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.

बच्चों का समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल

वहीं फादर फ्रेड्रिक ने कहा कि सड़क की बदहाली से बच्चों के समय पर स्कूल पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने में भी कठिनाई हो रही है. दिलीप तिर्की ने कहा कि पिछले चार वर्षों से सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर अब भी समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए विवश होगी.

कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे धरना प्रदर्शन

बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि लगभग 20 हजार स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और क्षेत्र की हजारों जनता की सुविधा के लिए सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो क्षेत्रवासी और सभी शिक्षण संस्थान धरना-प्रदर्शन करेंगे. बैठक और उपायुक्त से मुलाकात के दौरान सेंट मेरिज के प्राचार्य फादर फ्रेड्रिक, फादर नीलम, फादर प्रदीप, फादर राकेश, फादर फ्लोरेंस, सिस्टर जोसफिन, सिस्टर फ्लूरिदा, सिस्टर जगरानी और इस्माईल केरकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : श्रावणी मेला 2026: देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 8743 जवान रहेंगे तैनात

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *