Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: जमीन विवाद में महिला की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चेरकी गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कथित तौर पर रॉड, तलवार, फरसा और...

land dispute
Jamtara: Woman dies in land dispute; prime accused arrested

Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चेरकी गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कथित तौर पर रॉड, तलवार, फरसा और लाठी-डंडों से हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान 62 वर्षीय सवित्री देवी की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बजरंगी पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित पक्ष के जयप्रकाश पोद्दार ने करमाटांड़ थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह वह खेती करने अपने खेत गए थे. इसी दौरान बजरंगी पोद्दार समेत कई लोग कथित रूप से रॉड, तलवार, फरसा और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया. शिकायत में बजरंगी पोद्दार, रामू पोद्दार, दिनेश पोद्दार, गुलटन पोद्दार, गेंदो पोद्दार, सुखो पोद्दार, बजरंगी पोद्दार की पत्नी और सुमित्रा देवी सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है.

कई लोग घायल, महिला की रास्ते में मौत

हमले में प्रदीप पोद्दार का दाहिना हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई है. अमृत पोद्दार के सिर तथा परशुतन पोद्दार के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. सभी घायलों को पहले करमाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए सवित्री देवी, प्रदीप पोद्दार और अमृत पोद्दार को धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सवित्री देवी की मौत हो गई. अन्य घायलों का इलाज जारी है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना के बाद चेरकी गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बजरंगी पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: बिहार में रैपिड रेल का बड़ा ऐलान, पटना से 4 प्रमुख शहरों तक तेज रफ्तार सफर की तैयारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *