Click Here
Click Here
Click Here

DAV स्कूल में छुट्टी के बाद निकले 6 बेबी कोबरा, समय रहते रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा 

Pakur: जिले के महेशपुर स्थित DAV पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्कूल की छुट्टी के बाद...

Rescuing a baby cobra

Pakur: जिले के महेशपुर स्थित DAV पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्कूल की छुट्टी के बाद परिसर की सीढ़ी के नीचे बने बिजली पैनल रूम में एक साथ छह बेबी कोबरा दिखाई दिए. उस समय तक सभी छात्र और कर्मचारी स्कूल से जा चुके थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी मिलते ही सर्प रेस्क्यू टीम के सदस्य अशरफुल शेख तत्काल स्कूल पहुंचे. उन्होंने पूरी सावधानी और पेशेवर तरीके से सभी छह बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया. पूरे अभियान के दौरान न तो किसी व्यक्ति को कोई नुकसान पहुंचा और न ही सांपों को किसी प्रकार की क्षति हुई.

स्कूल खुला होता तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि यदि स्कूल संचालन के दौरान ये जहरीले सांप बाहर निकल आते, तो बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता था. समय पर सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

Read Also: Breaking: ACB ने बुढ़मू CO को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी ,हो सकती है गिरफ्तारी

रेस्क्यू टीम की लोगों ने की सराहना

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली. वहीं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और साहस की जमकर सराहना की. लोगों का कहना है कि समय रहते किए गए इस रेस्क्यू अभियान ने कई मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *