Click Here
Click Here
Click Here

DRDO ने किया 60 किलोमीटर न्यूनतम मारक क्षमता वाले पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

NewsWave Desk : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट LRGR पिनाका का सफल परीक्षण किया. परीक्षण...

पिनाका रॉकेट

NewsWave Desk : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट LRGR पिनाका का सफल परीक्षण किया. परीक्षण चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज ITR में किया गया. इस दौरान रॉकेट का परीक्षण निर्धारित न्यूनतम 60 किलोमीटर की मारक क्षमता के लिए किया गया. तय योजना के तहत परीक्षण के दौरान एलआरजीआर LRGR पिनाका ने लक्ष्य पर सफलापूर्वक निशाना साधा. पिनाका के निमार्ण में डीआरडीओ DRDO के आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान ने मिलकर किया है. इसके साथ ही इमसें रक्षा अनुसंधान का भी विशेष योगदान रहा. परीक्षण के दौरान भारतीय सेना में पहले से मौजूद पिनाका प्रक्षेपक का इस्तेमाल किया गया. इसके जरिये रॉकेट पिनाका को दागा गया. सफल परीक्षण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ DRDO टीम को बधाई दी.

पिनाका रॉकेट की विशेषता

  • यह स्वदेशी प्रणाली महज 44 सेकंड में 12 रॉकेटों का पूरा सैलवो दागने की क्षमता रखती है.
  • डीआरडीओ द्वारा अपग्रेड किए गए गाइडेड वेरिएंट के रूप में यह लॉंचर काम करता है. जो दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना लगाकर नष्ट करने की क्षमता रखता है.
  • इसकी खासियत है कि हमला करने के बाद तुरंत अपनी जगह बदल सकता है. जिससे दुश्मन की जवाबी कार्रवाई से बचा जा सकता है.

ALSO READ : औद्योगिक क्रांति की ओर झारखंड, सिंगल विंडो सिस्टम से 2.35 लाख से अधिक आवेदनों को मिली मंजूरी, तैयार हो रहा निवेश का माहौल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *